RPS रवि मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, करड़ा थाना क्षेत्र के सेवाड़ा गांव में दबिश
जालौर. रानीवाड़ा के करड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवाड़ा गांव में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। पुलिस टीम ने आरोपी जयकिशन पुत्र भाखराराम विश्नोई के खेत पर दबिश देकर 7.675 किलोग्राम अफीम (टांका) एवं 393 ग्राम अफीम दूध बरामद किया।

कार्रवाई RPS रवि मीणा के नेतृत्व में की गई, जिसमें ASI सुरेंद्र सिंह राव सहित राजू सिंह, मांगाराम, मनोहर लाल, जयंती लाल व श्रीमती केलम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


