– खेल नगरी बी.ढाणी सांचोर के मैदान में हुआ रोमांचक फाइनल, विजेता टीम को मिला ₹1,55,555 का नकद पुरस्कार
सांचोर | खेल नगरी बी.ढाणी सांचोर के खेल स्टेडियम में 5 नवम्बर से शुरू हुई प्रथम बिश्नोई प्रीमियम लीग डे-नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन रविवार रात रंगारंग समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत कुमार बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे।

प्रतियोगिता सचिव पी.के. सारण ने बताया कि 9 नवम्बर को दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में खुशी टाइल्स सांचोर और स्वर्गीय मनोहर सारण क्रिकेट क्लब बी.ढाणी सांचोर आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर खेल दिखाते हुए खुशी टाइल्स सांचोर ने ट्रॉफी अपने नाम की।

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अखिल बिश्नोई (खुशी टाइल्स सांचोर) को मिला, जबकि बेस्ट बैट्समैन नरपत बिश्नोई (स्व. मनोहर सारण क्लब) रहे। फाइनल मैच में नैनाराम बिश्नोई व पाबुराम धायल ने मुख्य अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि हरिराम डारा टीवी अंपायर रहे।
विजेता टीम को भामाशाह भजन सारण बी.ढाणी सांचोर द्वारा ₹1,55,555 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता टीम को भैराराम जी गोदारा करावड़ी (भाग्यलक्ष्मी स्टील) की ओर से ₹77,777 का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में सीए सत्येन्द्र साहू, रमेश बाबल, डॉ. भेराराम जाणी, बीरबल पुनिया, किशनाराम गोदारा (करावड़ी), सुरेश कुमार, श्रीराम सारण, डॉ. जगदीश मांजू, डॉ. मुकेश मांजू, डॉ. महिपाल जाणी, डॉ. भजन सोनोग्राफी, दिनेश सारण, नरेंद्र गोदारा, KC डऊकिया, जगदीश सारण व कमलेश सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए टूर्नामेंट को खेल भावना, अनुशासन और सामूहिकता का प्रतीक बताया।


