सांचौर। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया के जन्मदिन के अवसर पर सांचौर युवा कांग्रेस ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस सांचौर द्वारा क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में गुड़ वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अभिमन्यु पूनिया के दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सुरेश गोदारा, जयकिशन जानी, प्रकाश भादू, किशोर सारण, ओम प्रकाश विश्नोई, प्रकाश बागली और कैलाश धायल सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं की सेवा करते हुए इस दिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया हमेशा युवाओं और किसानों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिली है।
