•जिला मुख्यालय पर एडीएम पद खाली तो चितलवाना, रानीवाड़ा उपखण्ड के सभी पद ख़ाली उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, महिला एवम् बाल विकास अधिकारी के पद रिक्त
•अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर सुरेश कुमार महरानियां की जगह अब आवडदान रतनू होगे सांचौर के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सांचौर/जालोर.प्रदेश सरकार के द्वारा देर रात राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई हैं, जिसमें सांचोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और रानीवाड़ा वृताधिकारी का तबादला अन्यत्र कर दिया गया है। लेकिन इस सूची में सांचोर अतिरिक्त जिला कलेक्टर और चितलवाना, रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी के पद पर किसी भी अधिकारी को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई हैं। ऐसे में एकबार फिर स्थानीय लोग अधिकारियों के इंतजार में है।

प्रदेश सरकार के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जिसमें जवाहर चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जालोर का तबादला अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रथम जोधपुर के पद पर किया गया है। वही उनके स्थान पर नंदकिशोर राजोरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर जोधपुर को लगाया गया है।

साथ ही राजेश मेवाड़ा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर उदयपुर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर लगाया है। और जालोर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट उदयभान चारण को जोधपुर भेजा गया है। आहोर उपखंड अधिकारी ताराचंद वेंकट का तबादला करते हुए उनके स्थान पर सहायक आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर से सांवरमल रैगर को लगाया गया है। और ताराचंद वेंकट का तबादला जोधपुर में उपयुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण के पद पर किया गया है।

दूसरी सूची में 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जिसमें सांचोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मेहरानिया का तबादला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम आयुक्तालय जोधपुर किया गया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल सिरोही से आवड़दान रतनू को लगाया गया है।

तीसरी सूची में 155 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जिसमें बिलाड़ा वृताधिकारी गोमाराम का तबादला रानीवाड़ा किया गया है। और पदमदान चारण को रानीवाड़ा से बिलाड़ा जोधपुर भेजा गया है। जालोर के उप पुलिस अधीक्षक एससी/एसटी सेल के पद पर जयराम मुंडेल को लगाया गया है।
