सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जोखिम उठाकर किया रेस्क्यू; एसपी ने सराहते हुए दिया नकद इनाम व प्रशंसा पत्र
सांचौर.जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी तत्परता और बहादुरी से 12 वर्षीय मासूम बच्ची की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। उनके इस साहसिक कार्य पर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
घटना झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कांस्टेबल अशोक कुमार (459) को सूचना मिली कि एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची को आरोपी द्वारा अपने कब्जे में रखा गया है और उसकी जान को खतरा है। सूचना मिलते ही अशोक कुमार बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ और हिम्मत से कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दौरान कांस्टेबल ने न सिर्फ मासूम की जान बचाई, बल्कि पुलिस की छवि को भी मजबूत किया। घटना के बाद विभाग ने उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर उन्हें 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
कांस्टेबल अशोक कुमार मूल रूप से सांचौर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके इस साहसिक कार्य से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है तथा लोग उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे


