शादी के दबाव और रंजिश में बड़े भाई के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला; 2 साल 8 महीने बाद अदालत ने सुनाई सजा, 10 लाख का अर्थदंड भी
भीनमाल/जालोर.आटा-साटा विवाह विवाद में भड़की पारिवारिक रंजिश ने दो जिंदगियां छीन लीं। जालोर जिले की भीनमाल एडीजे कोर्ट ने इसी दोहरे हत्याकांड में बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दो भाइयों डूंगर सिंह (45) और पहाड़ सिंह (46) को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने इस “रेयर ऑफ द रेयरेस्ट” श्रेणी के मामले में दोनों पर 10 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

घटना 3 अप्रैल 2023, रामसीन थाना क्षेत्र के मोदरान गांव की है।अपर लोक अभियोजक भरत आर्य ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपने बड़े भाई रतन सिंह (48) के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। हमले में रतन सिंह की पत्नी इंदिरा कंवर (45) और उन्हें बचाने आए पड़ोसी हरिसिंह (33) की मौत हो गई। रतन सिंह और उनकी बेटी रिंकू कंवर (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिवार में विवाद की जड़ था आटा-साटा का विवाह। दोनों आरोपी अविवाहित थे और अपनी शादी के लिए बड़े भाई पर दबाव बना रहे थे। रतन सिंह द्वारा बेटी रिंकू का आटा-साटा में विवाह कराने से इनकार करने पर दोनों भाइयों का गुस्सा हिंसा में बदल गया।

हमले के बाद मौके पर पहुँचे एएसआई सुरेंद्र सिंह से भी लोगों ने झगड़ा किया, जिसमें वे घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों भाइयों को उनके घर से ही पकड़ लिया। तत्कालीन व वर्तमान थानाधिकारी अरविंद सिंह ने 56 दिनों में जांच पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया।

मामले में 30 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता पृथ्वी सिंह बागोड़ा ने पैरवी की। करीब 2 साल 8 महीने की सुनवाई के बाद एडीजे राजेंद्र साहू ने बुधवार को फैसला सुनाया। यह फैसला ग्रामीण समाज में बढ़ते पारिवारिक तनाव और आटा-साटा जैसी कुप्रथाओं पर भी बड़ा



