अहमदाबाद में इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट पकड़ा, सांचौर का दंपत्ति गिरफ्तार, 35 लाख की एमडी जब्त, लखनऊ से गुजरात तक ड्रग्स सप्लाई चेन, पढ़ी-लिखी महिला निकली तस्कर, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की एमडी के साथ पति-पत्नी दबोचे गए…
जालौर/सांचौर :अहमदाबाद शहर की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर रात वाडज इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने अखबारनगर सर्कल के पास किराए के मकान में रह रहे सांचौर मूल के दंपत्ति कमलेश बिश्नोई (28) और उसकी पत्नी राजेश्वरी बिश्नोई (24) को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान घर से 357 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹35.77 लाख बताई जा रही है।

पुलिस को घर से डिजिटल वजन कांटा और प्लास्टिक जिप बैग सहित ड्रग्स पैकिंग का पूरा सेटअप भी मिला, जिससे साफ जाहिर है कि यह मकान लंबे समय से सप्लाई पॉइंट की तरह इस्तेमाल हो रहा था।

भाई बना मास्टरमाइंड, बहन बन गई सप्लायर : पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि राजेश्वरी इस ड्रग्स रैकेट में खुद शामिल नहीं थी, बल्कि उसे इसके लिए उसके रिश्तेदार और मास्टरमाइंड सुभाष गोदारा ने तैयार किया था। सुभाष राजस्थान के जालौर जिले की सांचौर तहसील के कांटोल गांव का निवासी है और इसी क्षेत्र से ड्रग्स गुजरात पहुंचती थी।

राजेश्वरी बीते पांच महीनों में चार से पांच बार राजस्थान से अहमदाबाद एमडी ड्रग्स लेकर आई और यहां लोकल पैडलर्स को सप्लाई करती रही। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला B.Ed तक पढ़ी-लिखी है, लेकिन लालच और रिश्तेदार की बातों में आकर उसने अपराध की राह चुन ली। फिलहाल सुभाष फरार है और पुलिस उसके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

लखनऊ से सांचौर, फिर गुजरात-3 राज्यों में फैला नेटवर्क : क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह ड्रग्स नेटवर्क उत्तरप्रदेश के लखनऊ से ऑपरेट होता था। वहां से ड्रग्स पहले राजस्थान के सांचौर पहुंचती और फिर वहां से गुजरात में विभिन्न सप्लायर्स तक भेजी जाती थी। पुलिस को शक है कि यह दंपत्ति केवल सप्लाई चैन का एक हिस्सा है और इस रैकेट में गुजरात समेत अन्य राज्यों के कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रग्स की सोर्सिंग एवं फाइनेंशियल ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।

गुजरात क्राइम ब्रांच के अधिकारी


