SP ने जिले में 9 निरीक्षक, 19 उप निरीक्षक, 6 ASI, 33 हेड कांस्टेबल, 81 महिला व पुरुष कांस्टेबल, 33 पुलिस ड्राइवर को जिले में इधर से उधर किया।
Jalore News: प्रदेश में तबादले के आखिरी दिन के देर रात्रि जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने जालौर जिले के पुलिस बेड़े के कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया। जिसमें 9 पुलिस निरीक्षकों और 19 उप निरीक्षकों के किए तबादले, वही 6 ASI, 33 हैड कांस्टेबल और 81 महिला व पुरुष कांस्टेबल के भी हुए तबादले, 33 पुलिस ड्राइवर के किए तबादले।

देर रात जिले में तैनात पुलिस कर्मियों को किया इधर-उधर, अब जालौर जिले के थानों की कमान इनके हाथों में जिले में 9 पुलिस निरीक्षकों को किया इधर उधर, जिसमें देवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन सांचोर से लगाया थानाधिकारी सांचोर, हुकमाराम को सांचोर से बागोड़ा थानाधिकारी लगाया, अरुण कुमार को बागोड़ा से झाब थानाधिकारी लगाया, अरविंद कुमार जालोर कोतवाली थानाधिकारी, सुरेंद्र सिंह होंगे सायला थानाधिकारी, मोहनलाल गर्ग बागरा थानाधिकारी, करणसिंह को पुलिस लाइन जालोर से अपराध सहायक लगाया, इंद्राज सिंह को चितलवाना से एएचटीयू जालोर लगाया, दीपसिंह रानीवाड़ा के ओर कमलेश कुमार करड़ा के थानाधिकारी होंगे।
पूरी लिस्ट देखें👇👇





