जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन संपोलिया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 80 कार्टून जब्त किए हैं। शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को भी जब्त किया गया है। आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2025 की देर रात थानाधिकारी अमृतलाल मय जाब्ता रात्रि गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बी ढाणी क्षेत्र में हजारीराम के मकान के पास एक बोलेरो पिकअप खड़ी है, जिसमें पंजाब निर्मित शराब भरी हुई है और उसे गुजरात ले जाया जाना है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत में खड़ी बोलेरो पिकअप में तिरपाल के नीचे शराब से भरे कार्टून मिले।तलाशी के दौरान वाहन से कुल 80 कार्टून शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी गई है।बपुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को भी जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी की तलाश और शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।


