जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “मिशन मदमर्दन” के तहत पुलिस थाना सरवाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.25 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (मॉर्फिन) बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में सरवाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

18 वर्षीय युवक से पकड़ी मॉर्फिन : 28 अप्रैल को थाना अधिकारी सुरजभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहद वेडिया में नाकाबंदी के दौरान विष्णु पुत्र लाडुराम विश्नोई (निवासी सोमारडी बाड़मेर) को रूकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की अपील : पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील कि है कि नशे से दूर रहें और अपने परिवार को भी नशे से बचाएं। यदि किसी को भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या उपयोग की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


