सांचौर में दहेज उत्पीड़न का मामला, सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप, आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग
सांचौर.थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप सरकारी स्कूल के शिक्षक पर लगाये गए हैं। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला : पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 4 नवंबर 2025 को झांसी (उत्तर प्रदेश) में हिंदू रीति-रिवाज से भावाराम पुत्र अम्बाराम कलबी निवासी दाता सांचौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह सांचौर में पति भावाराम कलबी के साथ किराए के मकान में रहने लगी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में सास ससुर और पति भावाराम कलबी के द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी और फिर दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये और एक कार की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिससे वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकती। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेवरात छीनने और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही यह आशंका भी जताई कि ससुराल पक्ष उसके साथ किसी अनहोनी की साजिश कर सकता है।

बताया जा रहा है कि आरोपी भावाराम कलबी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में प्रतापपुरा में नियुक्त हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FIR दर्ज हुए 10 दिन से ज्यादा का समय बिता फिर भी कार्रवाई नहीं: सांचौर पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR को 10 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इस मामलें को लेकर पुनः पुलिस के पास पहुँची तो पुलिस ने उसे वहां से बिना कोई जवाब दिए लौटा दिया। ऐसे में पीड़िता का कहना है कि अगर आगामी 2 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह एसपी ऑफिस या आईजी के समक्ष पेश होकर न्याय की मांग करेगी।

इनका कहना : वहीं मामलें को लेकर प्रतापपुरा के राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल सैंधाराम का कहना है कि “भावाराम चौधरी प्रतापपुरा के ही स्कूल में लगे हुए हैं, अभी दो दिन छुट्टियां हैं, बाकी पिछले वर्किंग डे स्कूल आये थे, बाकी उनके विरुद्ध कोई FIR दर्ज हुई हैं, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।”__सेंधा राम हेडमास्टर परतापुरा

मामलें को लेकर सांचौर थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है, मामलें में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।__नेमाराम चौधरी थाना अधिकारी सांचौर


