सांचौर।शहर के माली समाज छात्रावास में रविवार को माली समाज की दो प्रमुख संस्थाओं की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा प्रचार संस्थान सांचौर छात्रावास के अध्यक्ष पद पर अमराराम परमार (सांचौर ढाणी) को निर्विरोध घोषित किया गया। वहीं माली समाज सेवा संस्थान सांचौर धर्मशाला के अध्यक्ष पद पर अर्जुनराम सुन्देशा (टेम्बी) को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

चुनाव कार्यक्रम का संचालन जगदीश सोलंकी चौरा ने किया। निर्विरोध घोषणा के बाद दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों ने समाज के प्रति निष्ठावान कार्य करने तथा समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज विकास के उत्थान व एकजुटता को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर किसान नेता भगवानाराम सुन्देशा, स्मृतिवन अध्यक्ष अमराराम परमार, टांपी सरपंच मफाराम गहलोत, छात्रावास पूर्व अध्यक्ष कुम्भाराम गहलोत, धर्मशाला पूर्व अध्यक्ष मगाराम गहलोत, सांचौर माली युवा संगठन अध्यक्ष भुपाराम परमार, पूर्व सरपंच रुड़ाराम परमार सहित माली समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



