Jalore News: जालोर जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे भौकाल अभियान के तहत, पुलिस ने सरवाना थाना क्षेत्र में अपहरण के प्रकरण में दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशों पर यह कार्यवाही की गई।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण : यह मामला 7 फरवरी 2025 को तब सामने आया जब सुरेश कुमार ने थाना सरवाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश के काका गेनाराम को मोहनभाई और विक्रमभाई सहित अन्य व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया। घटनास्थल पर पिकअप ट्रोला से आए आरोपियों ने गेनाराम को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और अपहरण कर ले गए। इस घटना के पीछे का कारण बताया गया कि मोहनभाई और उसका परिवार सुरेश के भाई मांगीलाल की शादी से नाराज थे। प्रकरण की त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अनुसंधान शुरू किया। आपको बता दें कि इस मामलें में पहले ही दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी, विक्रम कुमार और समरथाराम फरार थे।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार : पुलिस ने वांछित अभियुक्त विक्रम कुमार उम्र 34 वर्ष, निवासी रडका, बनासकांटा, गुजरात और समरथाराम 32 वर्ष, निवासी तडला, बाखासर, बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की और मामले की जांच को आगे बढ़ाया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और कड़ी निगरानी के परिणामस्वरूप अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका : इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना सरवाना के थानाधिकारी उ.नि. सुरजभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवङदान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त हुई।