Chief Minister’s visit : प्रदेश के मुख्यमंत्री कल जालौर जिले के दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बुधवार को जालोर जिले में दो जगहों पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सुबह जयपुर से स्पेशल प्लेन के द्वारा जोधपुर पहुचेंगे।

जोधपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12:20 बजे बागोड़ा के नरसाणा में श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। जिसके बाद में 1:30 बजे नरसाणा से रवाना होकर 2 बजे भादरुणा गांव पहुँचेंगे। यहां पर वे सांचोर से विधायक जीवाराम चौधरी के माताजी के निधन पर ढांढस बंधाएँगे। जिसके बाद में 2:30 बजे पुनः हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर के लिए रवाना होंगे। और जोधपुर से स्पेशल प्लेन द्वारा जयपुर जाएंगे।

जानकारी के अनुसार सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी के गांव भादरूणा में ही मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। जहां पर कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से आएंगे एवं सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी को उनकी माता जी का स्वर्गवास पर मिलकर सांत्वना देंगे।

विधायक जीवाराम चौधरी के माता चमनी देवी का 104 वर्ष की उम्र में 19 जनवरी को स्वर्गवास हो गया था। उनके बाद राजस्थान सरकार के कई मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के कई नेता जीवाराम चौधरी को उनके माताजी के स्वर्गवास होने पर सांत्वना देने पहुंचे थे।
