सांचौर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार सुबह 6 बजे नशा विहीन जन जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व IPS कांबले शरण गोपीनाथ ने किया। मैराथन का शुभारंभ सुबह 6 बजे डाक बंगला मैदान से हुआ।

मुख्य मार्गों से होते हुए डाक बंगला पहुंचे : दौड़ चार रास्ता, विवेकानंद सर्किल, दरबार चौक, नाबरिया सर्किल, हाड़ेचा बस स्टैंड, गो माता सर्किल और PWD रोड होते हुए पुनः डाक बंगले पर समाप्त हुई। मैराथन के समापन अवसर पर डाक बंगला मैदान में IPS कांबले शरण गोपीनाथ ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।

प्रतिभागियों को किया सम्मानित : कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनु एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने भी नशा उन्मूलन पर अपने विचार रखे।



