एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, टायर ब्रेकर से रोकी कार-एक आरोपी फरार
जालौर जिले में एएनटीएफ चौकी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240.390 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद क्रेटा कार गुजरात से रानीवाड़ा होते हुए सांचौर की ओर आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है। इस पर बड़गांव सरहद पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का इशारा करने पर आरोपी तेज गति से भागने लगे, जिसके बाद टीम ने टायर ब्रेकर का उपयोग कर कार के टायर पंचर किए।

इसके बावजूद आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक वाहन भगाते रहे, लेकिन अंततः गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी प्रवीण उर्फ पिन्टू (30) निवासी नयावाड़ा, थाना बागोड़ा, जिला जालौर को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मादक पदार्थ जब्त किया और आगे की जांच शुरू कर दी।


