BJP leader: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सांचौर स्थित पथमेड़ा गौशाला में गौपूजन कर, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में गौधाम पथमेड़ा में गौसेवक विठ्ठल कृष्ण जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गौपूजन किया गया।

Pathmeda: गौ पूजन के अवसर पर 5 गाड़ी हराचारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं 2 गाड़ी हराचारा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली द्वारा घोषणा की गई। जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कल जिलाध्यक्ष नियुक्ति के पश्चात पहले सांचौर प्रवास निमित्त गौधाम पथमेड़ा में गौपूजन कर, भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

Sanchore news: जिलाध्यक्ष जसराज राज पुरोहित ने कहा कि जालौर में भाजपा संगठन को और मजबूत कर एवं सभी कार्यकताओं को साथ लेकर जिले की जनता के विकास और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय के साथ इतिहास बनाएगी।

Bjp district parsedent: इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राज पुरोहित को शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में जालौर भाजपा संगठित होकर प्रदेश में नवीन उपलब्धियां प्राप्त करेगी।

इस दौरान यह रहे मौजूद: जिलाध्यक्ष जसराज राज पुरोहित, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाब, भाजपा वरिष्ठ नेता माधुसिंह धांसेडी, जिला मंत्री इंद्रसिंह राणावत, प्रवीण कुमार माली, मंडल अध्यक्ष हजारीमल पुरोहित सीलू, अर्जुनसिंह सरवाना, सांवलाराम माली, टिकम सिंह राणावत, महेंद्र सोलंकी, प्रवीण दवे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, गोविंद राजपुरोहित, प्रताप पुरोहित, भाखराराम विश्नोई, दलपत सिंह रणोदर, गजेन्द्र सिंह कारोला, अमराराम देवासी डबाल, सज्जनसिंह गुंदाऊ, बाबूनाथ गुदाऊं, दुर्गाराम चौधरी, किशोर सांखला, रतन खिलेरी, सांवलाराम देवासी, डूंगराराम, मांगीलाल दर्जी, भवानी सिंह चौहान, ईश्वरलाल मोदी, ललित राजपुरोहित, भूपाराम पुरोहित, मोहन लाल पुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, गणपत पुरोहित, अमृत राजपुरोहित, भीखाराम विश्नोई, विक्रम सिंह ईरानी, जनक सिंह, विक्रम गवारिया, भूराराम पुरोहित, शैतान सिंह राव, सोहनलाल खत्री, नरसीराम सुथार, चेलाराम चौधरी, चेनाराम चौधरी, गेनाराम चौधरी, पुष्कांत मेघवाल, सुरेश वोरा, छगनलाल चौधरी, अर्जुनसिंह आमली, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।