Rajasthan News : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना के तहत उपखण्ड मुख्यालय सांचौर पर दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज पुरोहित, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने 26 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की।

देवजी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में 26 दिव्यांगजनों को स्कूटी का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगों और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस मौके पर भगवानाराम चौधरी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जालोर ने विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस दौरान डॉ शीला विश्नोई जिला मंत्री, उर्मिला दर्जी जिला महामंत्री, हनुमान प्रसाद पूर्व प्रधान, साहिब खान, भीखाराम कुराडा, गोविद राजपुरोहित, अमराराम देवासी, रायसिह बावरला सरपंच, निमदान चारण, देसु गोस्वामी, सुरज कंवर इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।