Sanchore news: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जिले के साँचोर उपखंड क्षेत्र के भादरुणा गांव पहुँचकर साँचोर विधायक जीवाराम की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे शुक्रवार दोपहर सड़क मार्ग से सांचोर के भादरुणा जीवाराम के घर पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि साँचोर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी की माता का चार दिन पहले निधन हो गया था।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

जीवाराम चौधरी के घर से रवाना होने के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया खेड़ा गांव में स्थित खेतेश्वर भगवान के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के लिए मंगल कामना की दुआ की, पूर्व सांसद देव जी पटेल ने पूर्व सीएम का स्वागत करते हुए मंदिर में दर्शन करवाएं एवं ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी दी।

यह रहे मौजूद; इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, रणदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के भाई, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, ओसियां विधायक भेराराम सियोल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, चंद्रभान सिंह आकिया विधायक चितौड़गढ़, यूनुसखान विधायक डीडवाना, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, पूर्व विधायक रेवदर जगसीराम कोली,जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व जिला प्रमुख वने सिंह गोहिल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धनाराम पुरोहित, टीकमसिंह राणावत, पूर्व विधायक रामलाल, सवाराम पटेल,रमिला मेघवाल , सिरोही कलेक्टर, जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।